Ghazipur News : बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने पौधरोपण कर किया वन महोत्सव का शुरुआत

 गाजीपुर : मरदह रेंज के अन्तर्गत बिरनो ब्लॉक परिसर में वन महोत्सव के तहत पहले दिन शनिवार को पौधरोपण किया गया। यहां ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने पूजा अर्चना कर पौधे में रक्षासूत्र बांध कर उसका रोपण किया।

इस मौके पर ब्लॉक राजन सिंह ने कहा कि जनपद में विभिन्न विभागों के द्वारा 3999100 पौधे लगाने का लक्ष्य रक्षा गया है। कहा कि जीवन के लिए पौधों का रोपण जरूरी है। सरकार इस पर पुरा ध्यान दे रही है। पिछली सरकारों ने कांटेदार वृक्ष लगाकर कागजों पर इतिहास रचा, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे वृक्षों को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है जो हमारे ऋषि-मुनियों की परंपरा से चले आ रहे हैं। 

औषधि प्रजाति के पौधे धरा को सजाने के साथ ही ऑक्सीजन देने का काम करेंगे। कहा कि जिले में वन महोत्सव के तहत एक जुलाई से सात जुलाई तक यह महोत्सव चलाया जायेगा।

 इसमें पचास हजार पौधे विलुप्त होती प्रजातियों और औषधियों की होंगी। क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण के लिए जन जागरूकता भी जरूरी है।

 जितना पेड़ों को लगाना महत्वपूर्ण है, उतना ही इन्हें बचाना भी केवल वृक्ष ही ऐसे हैं जो अपने काटने वालों से प्रेम करते है, उन्हें छाया प्रदान करते है। इस मौके पर हरिशंकरी, बालमखीरा , बाटल ब्रश सहित दर्जनों छायादार और फलदार वृक्ष लगाए गए वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शोभनाथ यादव, विजय शंकर सिंह ,मनोज कुमार ,रणधीर सिंह ,राजू कुशवाहा ,अमित सिंह, भरत सिंह सहित समस्त ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

और नया पुराने