गाजीपुर : चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साऊथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग का सजीव प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह ने देखा।
भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इसके लिए पीएम मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को कोटिश: बधाई।
उन्होने बताया कि इस सफलता के बाद भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना गया है।