Ghazipur News : स्व०अविनाश सिंह की मनाई गई 19 वीं पुण्यतिथि

गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक परिसर मे मंगलवार के दिन भाजपा नेता स्व०अविनाश कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनायी गयी।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है जिसमें हर दल पार्टी के लोग शामिल होते हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर रहे। 

सर्व प्रथम उन्होने स्व० अविनाश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी तथा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की स्व०अविनाश सिंह सही मायने मे गरीबो मजलूमो के सच्चे हितैशी रहे है। 

उपस्थित भीड़ से ही समझ मे आ रहा है।इस सभा मे सभी राजनैतिक वर्ग के लोग जात पात से ऊपर उठकर एक मंच के नीचे आकर उनको श्रद्धांजलि दे रहे है।उन्होने आगे कहा कि वक्ताओ की मै बात को सुना और चिंतन मनन किया सबने कहा की अगले पुण्यतिथि पर स्व०अविनाश सिंह की आदम कद प्रतिमा लगनी चाहिए। 

मै भी कह रहा हूं उनकी अष्ट धातु की प्रतिमा बने हमसे जितना सहयोग होगा मै मंच से ऐलान कर रहा हूं की करूंगा।बलिया सासंद विरेन्द्र सिंह मस्त ने स्व०अविनाश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मै दो दिन पहले ब्लाक परिसर मे 25लाख की लागत से सभागार बनाने की घोषणा किया था 

उस सभागार का नाम स्व०अविनाश कुमार सिंह के नाम से होगा।कार्यक्रम को विरेन्द्र नाथ राय,पूर्व प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह,रामकरन विंद,काग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन राय,असलम अंसारी,सपा नेता विश्राम यादव,कमलेश यादव,लोक जनसत्ता पार्टी के जिलामहासचिव राजेश सिंह पप्पू,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी, विजेंद्र सिंह (प्राचार्य राम मनोहर डिग्री कॉलेज), प्रमोद सिंह (निदेशक राम मनोहर डिग्री कॉलेज), 

कृपाशंकर सिंह,विक्की तिवारी,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्रनाथ पाण्डेय,जिलापंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह,आषुतोष सिंह दीपक आदि लोगो ने सम्बोधित किया।इस दौरान श्रीप्रकाश राय,मुरली सिंह,पप्पू महंथ,अनिल यादव,सम्पूर्णानन्द उपाध्याय,नथुनी सिंह,देवा सिंह,हिमांशू राय,लालू प्रधान,प्रसून सिंह,देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह (पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बाराचवर)

 सहित ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह धनु, दीपक उपाध्याय, फिरोज खान, क्षेत्रपंचायत सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह ने किया तथा संचालन शिवजी सिंह ने किया।तथा श्रद्धांजलि सभा मे आये हुए लोगो के प्रति ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह ने आभार प्रकट किया।

और नया पुराने