Ghazipur News : बरेसर थाना में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी

थाना परिसर में सजावट देखकर भक्त कर रहे तारीफ

गाजीपुर : बरेसर थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गली मोहल्ला बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी का माहौल देखने को मिला वहीं घरों मंदिरों में झांकियां सजाई गई।

 कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। वहीं बरेसर थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने श्री कृष्ण का पूजा पाठ कर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। थाने में दूर दराज से आए लोगों ने थाना परिसर में सजावट को लेकर काफी प्रसन्न हुए। 

त्योहार के समय घर से दूर अपनों से दूर बरेसर थाना पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने अपने ज़िम्मेदारियो को देखते हुए कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। दरअसल त्योहारों पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों के कंधो पर बढ़ जाती है और त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी अपने घर नहीं जा पाते हैं जो ड्यूटी पर तैनात होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। 

बताते चलें कि श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। जिसको लेकर सभी थानों में मनाये जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और रोचक हो जाता है।

इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी पूजा पाठ और थाना परिसर में प्रसाद वितरण में कर्मठ दिखे। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व उप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी , रामबाबू सिंह, गुलाम हुसैन, कांस्टेबल   दुर्गेश खरवार , सुधीर शुक्ला , सौरभ त्रिपाठी, अतुल यादव, अभय दुबे, शैलेंद्र प्रताप, प्रेम नारायण, नवीन सिंह  व  पुलिसी स्टाफ के साथ  मिलकर मंदिर में पूजा पाठ  व  हवन  किया ,वही कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर , ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, व हाजीपुर बरेसर, गौरतियरा , जहुराबाद , बंधई , टोडरपुर, व अन्य ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने थाने परिसर में त्यौहार का आनंद उठाया।

और नया पुराने