थाना परिसर में सजावट देखकर भक्त कर रहे तारीफ
गाजीपुर : रामपुर माझा थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गली मोहल्ला बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी का माहौल देखने को मिला वहीं घरों मंदिरों में झांकियां सजाई गई।
कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। वहीं रामपुर माझा थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने श्री कृष्ण का पूजा पाठ कर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। थाने में दूर दराज से आए लोगों ने थाना परिसर में सजावट को लेकर काफी प्रसन्न हुए।
त्योहार के समय घर से दूर अपनों से दूर रामपुर माझा थाना पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने अपने ज़िम्मेदारियो को देखते हुए कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। दरअसल त्योहारों पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों के कंधो पर बढ़ जाती है और त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी अपने घर नहीं जा पाते हैं जो ड्यूटी पर तैनात होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। बताते चलें कि श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। जिसको लेकर सभी थानों में मनाये जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और रोचक हो जाता है।
इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी पूजा पाठ और थाना परिसर में प्रसाद वितरण में कर्मठ दिखे।
उप निरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय ने देवकली ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
रामपुर माझा थाना में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा पाठ कार्यक्रम में एसडीएम सैदपुर पुष्पेन्द्र,उप निरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय,उप निरीक्षक हंसराज मिश्रा व सभी पुलिस टीम समेत क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल रहे।