Ghazipur News : वेन्टीलेटेड पॉलीहाउस का करीमुद्दीनपुर में आयुष मंत्री ने किया शिलान्यास

बाराचवर-गाजीपुर जनपद में मिढ परियोजना के अंतर्गत वेन्टीलेटेड पॉलीहाउस का शिलान्यास आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु द्वारा राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीमुद्दीनपुर में भूमि पूजन द्वारा किया गया। 

पूजन का कार्य पूर्व प्रधानाचार्य सत्यदेव पाण्डेय एवं श्री प्रकाश पाठक के द्वारा सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दया शंकर मिश्र दयालु ने कहा कि इस पॉलीहाउस के निर्माण से इस क्षेत्र में क्रांति आएगी।पंकज राय के इस प्रयास से अब किसानों को उन्नतिशील सब्जी की नर्सरी और अन्य पौधे की नर्सरी यहां पर ही मिलेगी जिससे उनका समय नर्सरी के नही लगाना पड़ेगा और सीधे अपने खेतों में सब्जी की रोपाई करेंगे जिससे श्रम और समय दोनों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के बेतहाशा प्रयोग से हमारी देश की मिट्टी बर्बाद हो रही है।मोदीजी के प्रयास से इस देश मे ऑर्गेनिक और प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खेती का प्रभाव बढ़ रहा है।अब राज्य ऑर्गेनिक राज्य घोषित हो रहे है। सिक्किम को पूर्ण ऑर्गेनिक राज्य घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में 367 योजनाए किसानों मजदूरों और महिलाओ के लिए है।इस देश से जातीयता की दीवार ढह गयी है।अब देश मे केवल चार जातियां रह गयी है किसान, मजदूर,जवान और माताए और बहने अब यही जातियां है।आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने लक्षदीप में जाकर दिखा दिया कि भारत मालदीव से भी सुंदर है।

राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि मोदी जी के दोगुने आय का सपना तभी पूरा होगा जब किसान परंपरागत खेती को छोड़ व्यावसायिक खेती करेंगे।आज रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भू जल प्रभावित हो रहा है।आज ड्रोन के प्रयोग से खेती में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग काफी कम हो गया है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र राय,प्रमोद राय,डॉ सानंद सिंह, विनोद राय गुड्डू,विनोद यादव,संजीव राय बब्लू,दिनेश पाण्डेय,विवेक सिंह सौरभ, दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज,बृहद राय,प्रेम नारायण राय, रमाकांत राय, रमेश चंद्र राय,छांगुर राय,अंशुमान राय,अक्षयलाल कन्नौजिया,रामचंद्र सिंह, अवनीश राय,सुनील सिंह, मुरली राय,कृष्ण कुमार मिश्रा कृष्णा यादव,श्री भगवान यादव सीरी,सौदागर राम, विरेन्द्र ,राधामोहन, राम प्रवेश,सुरेश, समेत ढेर सारे लोग मौजूद रहे सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और संचालन भाजपा नेता श्यामराज तिवारी ने किया।

और नया पुराने