
जनपद गाजीपुर के भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के गाजीपुर प्रथम आगमन पर बाराचवर चतुर्थ के जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी।
सुनील सिंह के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम मुलाकात पर सुनील सिंह से संगठन से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई और श्री सुनील सिंह ने कहा कि अब हर बूथ पर संगठन योजनाबध तरीके से 2024 के लोकसभा चुनावों के तहत सभी बूथों को मजबूत करेगा और सभी बूथों पर संगठन को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य होगा।
राजकुमार सिंह झाबर ने बताया कि सुनील सिंह के जिलाध्यक्ष बनाए पर हर सामान्य कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनके अनुभवों का हर कार्यकर्ता को लाभ मिलेगा, उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्व पर रह कर जिले से लेकर प्रदेश तक उन्होंने कार्य किया है, जिससे उनके अनुभवों से हम सभी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह (भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराचवर), दुर्गेश सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।